चंदौली, जनवरी 8 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से हर गरीब परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस दौरान विकास खंड के कुल 146 गरीबों को आगामी दिनों में मुख्यमंत्री आवास की चॉबी दी जाएगी। शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के तहत हर गरीब परिवार को छत मुहैया कराये जाने को लेकर कवायद चल रही है। इसके लिये डोर टू डोर विकास खंड के अधिकारियों की ओर से जीरो पावटी के तहत गरीबों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 5 हजार 694 गरीबों का सर्वे किया गया है। जिसकी सूची जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर गरीबों को पीएम आवास की सुविधा मिलेगा। वही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 146 गरीबों को आवास बनाने की स्वीकृति प्रदान किया जा चुका है। जल्द ही नये साल में ठंड और कोहरे से ...