गोंडा, दिसम्बर 11 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के परसपुर के बीआरसी पर बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा की ओर से गुरुवार को निशुल्क उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण बांटे। यह उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, एम्लिको कानपुर की ओर से उपलब्ध कराये गये। कैंप मे कुल 146 लाभार्थी बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये। जिसमे कैलीपर 5, ब्रेल किट 3, सुगम्य केन 4, श्रवण यंत्र 34, सीपी चेयर 6, बैसाखी 32, रोलेटर 20, टीएलएम किट 66, ट्राई साईकिल 13 तथा व्हील चेयर 30 वितरित किये गये। विधायक अजय सिंह ने बताया की सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाने तथा उनकी समस्याओ के निराकरण एवं आवश्यक सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपकरण...