सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 146 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों को फूल व गुब्बारों से सजाया गया है। जिससे बच्चों के अंदर से परीक्षा का डर निकल जाए और वह बिना किसी तनाव के बेहतर प्रदर्शन कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार बच्चे परीक्षा के समय तनावग्रस्त व डर जाते हैं। जिस कारण वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। कई बार बच्चे डर की वजह से सवालों के उत्तर जानते हुए भी गलत कर देते हैं। इसको दूर करने के लिए स्कूलों को फूल व गुब्बारों से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन बच्चों का तिलक लगा कर स्वागत किया जाएगा। बच्चों पर फूल बरसाए जाएंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.