मऊ, मार्च 12 -- मऊ। जनपद में खाली पदों पर 146 चयनित आंगनबाड़ी की सूची बाल विकास परियोजना कार्यालय, विकास खण्ड परिसर एवं जनपदस्तर पर विकास भवन में 12 मार्च को चस्पा कर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरण 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से नगर पालिका कम्युनिटी हाल में किया जाएगा, जिसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को दे दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 165 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का विज्ञापन 15 मार्च 2024 को प्रकाशित किया गया था। जनपद में रिक्त केंद्रों पर 165 के सापेक्ष 146 केंद्रों पर पात्र अभ्यर्थी पाए गए हैं। शेष 19 केंद्रों पर विभिन्न कारणों से पात्र अभ्यर्थी नहीं पाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर उपलब्धता के आधार पर दो अभ्यर्थियों की आंगनबाड़ी भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.