जौनपुर, जनवरी 16 -- जौनपुर, संवाददाता। सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिले में पहली पाली के लिए 21 तथा दूसरी पाली के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में 9 हजार 600 और दूसरी पाली में 4 हजार 992 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 14 हजार 592 परीक्षार्थी आज परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा करीब 800 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। सभी कक्ष निरीक्षकों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.