भदोही, जनवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में 120 दो पहिया वाहनों तथा 25 चार पहिया समेत कुल 145 वाहनों का चालान किया। ज्ञानपुर पुलिस ने भिदिउरा से तीन, कोइरौना ने बारीपुर से दो, भदोही कोतवाली ने बधवां मर्यादपट्टी से दो, सुरियावां ने मकनपुर से दो, भिखमापुर से दो, पूरेमनोहर से एक व्यक्ति के साथ ही 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के कारण बाइक चालकों में अफरा-तफरी का आलम है। वे प्रमुख मार्गों की बजाय गलियों से आवागमन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...