भागलपुर, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के राज गंगापुर से पुलिस ने छापेमारी कर हथियार, गोली और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। राज गंगापुर निवासी कुख्यात शराब तस्कर सूरज साह के भाई प्रेम कुमार तथा तस्कर के दोस्त पिंकू कुमार पासवान उर्फ पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही 15.75 लीटर रॉयल स्टैग, 39.370 लीटर ओल्ड मोंक, 89.46 लीटर ऑफिसर चॉइस सहित कुल 144.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जो आगामी होली के अवसर पर स्टॉक की जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्करों की मंशा पर पानी फेर दिया। शराब तस्करी में इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.