गोपालगंज, जनवरी 11 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को जादोपुर थाने के बरईपट्टी गांव के पारामाउंट बिहार बोडिंग स्कूल के समीप से 144 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्कर की एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाने के बघम्बर पुर गांव के प्रमोद कुमार सिंह व बसंत यादव है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर बाइक से शराब लेकर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...