नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Nykaa share price: ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नायका को बंपर मुनाफा हुआ है। नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 142% की बढ़ोतरी के साथ 63 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल इसी अवधि में यह 26 करोड़ रुपये था। इस खबर के बीच गुरुवार को नायका के शेयर डिमांड में आ गए। सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को कंपनी के शेयर 250.85 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 पर्सेँट उछाल के साथ 263.35 रुपये पर पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 273.20 रुपये है। इस लिहाज से शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के बेहद करीब है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 154.90 रुपये है। नायका शेयर का हाई और लो पिछले साल रहा था।कमाई और खर्च दिसंबर तिमाही में नायका का ऑ...