गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज।जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को शहर के अरार मोड़ स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप एनएच 27 से 1422 बोतल शराब के साथ एक कार व एक बाइक को जब्त की। इस दौरान टीम ने चार शराब तस्करों की भी गिरफ्तारी की। गिरफ्तार तस्कर पटना जिले के अगमकुंआ थाने के कुम्हारार गांव का पवन कुमार, शुभम कुमार, यूपी के कुशीनगर जिले के तरेयासुजान थाने के फागुछापर गांव के छोटे लाल यादव व मुजफ्फरपुर के कथैया थाने के ठीकहाकोठी गांव के नरेश साह हैं। इनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी से कार व बाइक से शराब लेकर जा रहे थे। जिन्हें वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के घोष मोड़ से 11 बोतल शराब के सा...