रांची, मार्च 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं के बीच अंगवस्त्र और गेट पास वितरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित कॉमर्स विभाग और केंद्रीय पुस्तकालय में बनाए गए काउंटरों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच पहले दिन समारोह में भाग लेने के लिए आवेदन करनेवाले लगभग 1410 छात्र-छात्राओं ने अंगवस्त्र और गेटपास प्राप्त किए। अंगवस्त्र और गेटपास का वितरण मंगलवार और बुधवार को भी किया जाएगा। 38वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 7 मार्च को विश्वविद्यालय के मोहराबादी स्थित दीक्षांत मंडप में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.