बेगुसराय, मई 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ।देश के संविधान में जो व्यवस्था दी गई है उसे मजबूत करने की जरूरत है। संविधान ने स्पष्ट रूप से कार्यपालिका, न्यायपालिका व विधायिका की व्यवस्था की है। न्यायपालिका में जो पिलर्स है वह हैं वह विद्वान अधिवक्ता। ये बातें दरभंगा स्नातक क्षेत्र से एमएलसी सर्वेश कुमार ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित वकील संघ के 140 वर्ष पुराने भवन के जीर्णोद्धार के बाद उसका उद्घाटन कर रहे थे। इस भवन के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने अपने फंड से राशि देने की अनुशंसा की थी। एमएलसी ने कहा कि न्यायपालिका को व्यवस्थित करना हम सबका दायित्व है। देश के संविधान में व्यवस्था है। उस व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है, जिससे देश का विकास समग्रता से हो। इस अवसर पर वकील संघ संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो व सचिव विजयकांत झा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.