लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर,संवाददाता। गोला के तीर्थ मोहल्ले में स्थित 140 साल पुराने श्री राधाकृष्ण मंदिर में रूद्राभिषेक हुआ। शिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में तमाम भक्तो ने रूद्राभिषेक किया। रविवार को 140 साल पुराने श्रीराधाकृष्ण मंदिर में शिवरात्रि के दिन में रूद्राभिषेक आयोजित किया गया। रूद्राभिषेक मंदिर के सरवराकार दिव्यानंद गिरि ने कराया। सुबह के समय शुरू हुए रूद्राभिषेक में समाधान दीक्षित, लवलेश, नाव्या, रीता, आरके, संजय कुमार, पवित्र मोहन, पीहू मिश्रा सहित तमाम भक्तगणों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...