सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- कोलेबिरा। प्रखंड मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर स्थित आरसी चर्च बरवाडीह पिछले करीब 140 वर्षों से ईसाई समाज के लिए आस्था, विश्वास और प्रार्थना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ऐतिहासिक महत्व रखने वाला यह चर्च न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि शिक्षा और सामाजिक चेतना का भी मजबूत आधार रहा है। जानकारी के अनुसार आज से लगभग 140 वर्ष पूर्व 1885 में फादर जे. बकेट एस.जे. के द्वारा इस चर्च की आधारशिला रखी गई थी। जबकि 1889 में भूमि का विधिवत व्यवस्थापन किया गया। बाद में वर्ष 1964 में फादर जार्ज मार्टिन को इस पल्ली के संस्थापक पल्ली पुरोहित के रूप में नियुक्त किया गया। उसी समय से इस स्थल पर ईसाई समुदाय द्वारा नियमित रूप से प्रार्थना एवं मिस्सा का आयोजन शुरू हुआ, जो आज भी निरंतर जारी है। वर्तमान समय में इस पल्ली के 17वें...