आगरा, फरवरी 7 -- पटियाली के सेंट केएम इंटर कालेज में शनिवार को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी व प्रतियोगिताओं में 12 विद्यालयों के 140 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच व खोज करने की प्रवत्ति को जागृत होती है। स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर आधारित पोस्टर पेंटिंग, नाटक एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल व पेंटिंग्स के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डा. जयंत गुप्ता ने कहा आजकल के वातावरण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय सिंह ने स्वस्थ जीवन पर चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक श्याम किशोर गौर, प...