सहारनपुर, मार्च 25 -- गंगोह। आर्य समाज का 140 वां त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव वैदिक प्रचार प्रसार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आगरा से पधारे वैदिक विद्वान आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री, प्रख्यात भजनोपदेशिका संगीता आर्या व वेदिका आर्य सहित कई आर्य विचारकों, सन्यासियों ने व्याख्यान, उपदेश, भजन व गीतो के माध्यम से श्रद्धालुओं में सेवा, आदर्श व सादे जीवन व उच्च विचार की उत्तम प्रेरणा भरने का कार्य किया। संचालन संजय आर्य ने किया। प्रधान देवेन्द्र आर्य ने आभार व्यक्त किया।आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला मंत्री स्वामी कृष्णानंद, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर आर्य, जिला मंत्री डा. वीरसिंह भावुक, आनंद मुनि, प्रसन्न मुनि, अजब सिंह पटवारी, अमित आर्य, शेखर आर्य, जगपाल आर्य सहित आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राएं शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.