हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- सिंचाई विभाग 14.93 लाख रुपये से न्यू सराय बाईपास रोड की मरम्मत करने जा रहा है। इसके तहत करीब 800 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से का ट्रीटमेंट होगा। इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है। अफसरों के अनुसार, मंजूरी मिलने के बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। हरिलोक तिराहे से इक्कड़ तक करीब तीन किमी लंबी न्यू सराय बाईपास रोड लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं, जिस कारण वाहन चालक परेशान हैं। कई लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बताया जा रहा कि वर्ष 2021 से अब तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। बीते वर्ष सड़क की मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये मंजूर हुए थे, लेकिन केवल गड्ढों में मलबा और बजरी डालकर अस्थायी सुधार किया गया। वर्तमान में प्रस्तावित 14.93 लाख रुपये की लागत से मरम्मत की जानी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.