बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- बिहारशरीफ। सोमवार को नगर निगम द्वारा रामचंद्रपुर बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की बंदोबस्ती की गयी। बंदोबस्ती की खुली डाक में कई लोगों ने भाग लिया। खुले डाक से आयोजित बंदोबस्ती में अधिक बोली लगाने बोली 14 लाख 75 की विकास सिंह द्वारा लगायी गयी। इस प्रकार, विकास सिंह के नाम से शौचालय की बंदोबस्ती की गयी। न्यूनतम छह लाख 92 हजार सुरक्षित राशि रखी गयी थी। बंदोबस्ती कार्य नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा की मॉनिटरिंग में की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...