फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। पंचायतों में शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं की बेहतरी के लिए जल्द ही 121 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। शासन स्तर से जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 14.33 करोड़ की लागत से 121 नए केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दे दी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने स्वीकृत राशि में से प्रत्येक केंद्र को दो लाख रुपये की धनराशि निर्गत कर दी है। स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के बतौर निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत को ही सौंपने का निर्णय किया है। शासन की तरफ से वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने के साथ ही नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य पर भी विशेषतौर से ध्यान दिया जा रहा है। 11.84 लाख से निर्मित होने वाले केंद्र में मनरेगा से 7.84 लाख, बाल विकास विभाग से दो लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.