आगरा, दिसम्बर 18 -- आईपीएल नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में बिके कार्तिक शर्मा का गुरुवार को गणेश विहार सिकंदरा में सम्मान किया गया। कार्तिक के साथ अभ्यास करने वाले मीडियम पेसर कुलदीप शर्मा के निवास पर पहुंचे कार्तिक का कॉलोनी में रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. रीनेश मित्तल सहित अन्य कॉलोनी वासियों ने स्वागत किया। कॉलोनी के सभी लोगों ने ढोल नगाड़े, मालाओं, बुके, स्मृति चिह्न, मिठाइयां खिलाकर कार्तिक का स्वागत किया। इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुमन शर्मा, मनोज कटारा, हरेंद्र शर्मा, शिवानी, राजेश मित्तल, मोहन शर्मा, रितु मित्तल, राखी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...