बरेली, फरवरी 24 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025-26 के तहत 4543 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। बरेली में परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में करायेगा। परीक्षा दो पालियों में संपादित होगी। बरेली में इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से पांच केंद्र बरेली कॉलेज और दो एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में हैं। इसके अतिरिक्त बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज, कुंवर रणजीत सिंह, मौलाना आजाद, साहू गोपीनाथ, तिलक इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज भी शामिल हैं। केंद्र बार परीक्षार्थियों की संख्या भी ...