मुंगेर, फरवरी 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा की ओर से आगामी 14 और 15 मार्च से गालिमपुर स्थित सती स्थान में 172वां दो दिवसीय सती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है इसको लेकर समिति के सदस्य लोगों को आमंत्रण दे रहे है। सती महोत्सव को लेकर महासभा के मीडिया प्रभारी कुमार आदर्श और कोषाध्यक्ष मदन कुमार अनिल जिले के विभिन्न प्रखंड में सती महोत्सव में शामिल होने को लेकर लोगों को आमंत्रण दे रहे है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष फाल्गुन चतुर्दशी के दूसरे सप्ताह में बाबा गणिनाथ एवं माता सती की पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास के साथ की जाती है। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से विद्वानों, समाजसेवियों एवं भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। उन्होंने मंदिर-धर्मशाला भवन निर्माण कार्य को...