बलिया, जनवरी 10 -- रेवती (बलिया)। स्थानीय थान तौल केंद्र पर शनिवार को किसानो की संख्या काफी कम रही।तौल का कार्य सुबह 10 बजे से जारी था। विप्णन अधिकारी विष्णु शंकर राय ने बताया कि आज 600 कुंतल का धान खरीदा गया है।अब तक टोटल खरीदारी 14 हजार कुंतल धान की हो चुकी है।मौके पर मौजूद किसान संतोष पाण्डेय ने बताया कि यहां तौल कराने में कोई समस्या नहीं है। रेवती के अलावे गायघाट में भी धान तौल सेंटर बनाया गया है।किसानो का भुगतान भी समय से होने के कारण किसानो का लगाव इस साल बढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...