दरभंगा, दिसम्बर 4 -- तारडीह। प्रखंड संसाधन केन्द्र में रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट 2025 के लिए प्रखंड स्तरीय क्विज का आयोजन बीईओ शैलेंद्र कुमार यादव एवं प्रखंड लेखपाल विजय कुमार भगत की अध्यक्षता हुआ। प्रतियोगिता में सभी 14 संकुलों से छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार झा निगरानी कर रहे थे। प्रतियोगिता में सभी 14 संकुलों के वर्ग छह से आठ तथा नौ से 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार झा के मार्गदर्शन में संकुल से भाग लिए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली में माधव आनंद सिंह, प्रवीण कुमार, अनुपम अग्रवाल व उदय कुमार ने दक्षता के आधार पर जिला स्तर पर होने व...