लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- पीएमश्री स्कूलों में से 14 स्कूल ऐसे चिन्हित किए गए जिनमें आरओ लगवाया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मिलेगा। आरओ लगाने के लिए प्रति स्कूल 50 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है। जल्द ही स्कूलों में आरओ लगवाने का निर्देश दिया गया है। जिले में 31 पीएमश्री स्कूल चयनित हैं। इन स्कूलों में व्यवस्थाएं बेहतर करने के साथ ही स्कूलों की सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा अब इन स्कूलों में से 14 स्कूल पहले चरण में ऐसे चिन्हित किए गए हैं जिनमें आरओ लगवाया जाएगा। आरओ लगाने के लिए शासन ने 50 हजार रुपए प्रति छात्र दिए हैं। इस धनराशि से जल्द ही स्कूलों में आरओ लगाने का निर्देश दिया गया है। आरओ लगने के बाद स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को गर्मियों में आरओ...