अररिया, मार्च 20 -- अररिया। ई शिक्षाकोष एप ऑल लाइन हाजिरी नहीं बनाने वाले जिले के 14 विद्यालयों के हेडमास्टर व शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ये सभी ऐसे विद्यालय हैं जिसके एक भी शिक्षकों द्वारा मंगलवार को ई शिक्षाकोष एप पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाई गई है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने की है। ये सभी 14 विद्यालय जिले के अलग अलग प्रखंडों के हैं। सबसे ज्यादा रानीगंज प्रखंड के सात विद्यालय व इसके शिक्षक शामिल हैं। अररिया प्रखंड के तीन, फारबिसगंज के दो, पलासी और भरगामा के एक-एक विद्यालय एचएम व शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। पुष्टि डीईओ संजय कुमार ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.