रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम के तत्वावधान में 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 'सरस मेले' का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्यमंत्री रुद्रपुर को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर निगम में मेयर विकास शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम प्रशासन, भाजपा पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तय की गई। मेयर ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का एक वर्ष का कार्यकाल जनसेवा, पारदर्शिता और विकास को समर्पित रहा है, जिसे जनोत्सव के रूप में मनाने के लिए 'सरस मेले' का आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.