मोतिहारी, फरवरी 7 -- पीपराकोठी, एसं। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आगामी 14 से 16 फरवरी तक लघु व सीमांत किसानों के प्रशिक्षण के साथ मत्स्य, यांत्रिक, बागवानी व पशु मेले का आयोजन होगा। इसकी रूपरेखा और कार्य योजना को लेकर अटल सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। सांसद राधामोहन सिंह तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने पदाधिकारियों, एफपीओ के अध्यक्षों और विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में लघु एवं सीमांत किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी मिल सके। इसके अलावा मत्स्य पालन, कृषि यंत्रीक...