गढ़वा, जून 24 -- मझिआंव। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में अलग-अलग आक्रोश मार्च निकाला। मझिआंव प्रखंड में नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष पवन कुमार और बरडीहा प्रखंड में प्रभारी राम लाल दुबे की अध्यक्षता में रैली निकली। प्रखंड कार्यालय पहुंचकर 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, शिक्षकों और डॉक्टरों के खाली पदों पर नियुक्ति करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान अविलंब करने सहित अन्य मांग शामिल हैं। उपायुक्त के नाम मांगपत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह और बरडीहा में प्रधान सहायक नारेंद्र कुमार को सौंपा गया। मौके पर प्रभारी रविंद्र पासवान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, वीरेंद्र नाथ दुबे, प्रेमानंद त्रिपाठी, अशोक ठाकुर, अखिलेश विश्वकर्मा, जगदीश पासव...