मुंगेर, मार्च 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनधि। जिले में कार्यरत सभी 28 राजस्व कर्मचारी अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में पूरी तरह से कई कार्य प्रभावित हो गया है। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि गृह जिले में पदस्थापन, 2800 ग्रेड पे सहित कुल 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के राजस्वकर्मी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। राजस्व कर्मचारी को न तो सम्मानजनक ग्रेड पे और न ही अन्य तरह की सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है। यहां तक कि ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने के कारण राजस्व कर्मचारी अपने घर से 300 किमी से भी अधिक दूरी पर कार्य करने को मजबूर हैं। अत्यधिक दूरी पर पदस्थापन हो जाने के कारण छुट्टी में घर जाना भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि दो से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.