पूर्णिया, सितम्बर 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आज से लगातार 14 सितंबर तक मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं। पूर्वानुमान इंडेक्स ऐसा ही बता रहा है। इस प्रकार धान के किसानों को काफी सुविधा होगी। आलू और सब्जी के किसानों की परेशानी बढ़ेगी और आलू की खेती में कुछ विलंब होगा। मौसम विभाग बता रहा है कि बड़ी तेजी से मानसून एक बार फिर प्रवेश कर रहा है। इधर, लोगों का मानना है कि शुरू शुरू में वर्षा नहीं हुई तो धान के किसानों की परेशानी बढ़ गई थी और अब जब धान तैयार होने पर है तो वर्षा न सिर्फ धान की फसल को प्रभावित करेगा बल्कि त्योहारी मौसम में भी दुर्गा पूजा आदि में किच -किच कर देगा। इधर, सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली। ठंडी हवाओं का झोंका जारी था। इस कारण सुबह की आद्रता 91 प्रतिशत और शाम की आद्रता 81 प्रतिशत...