भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़ी पोस्टआफिस के पास स्थित माउंट असीसि स्कूल में 14 सितंबर को ओणम पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पर्व में भागलपुर व बांका में रहने वाले केरल निवासी इसमें शामिल होंगे। स्कूल के शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि ओणम प्रेम और शांति का प्रतीक पर्व है। यह भगवान विष्णु और राजा महाबली के जीवन पर आधारित है। मान्यता है कि महाबली हर साल ओणम के दिन अपनी प्रजा से मिलने पृथ्वी पर आते थे। वे अपनी प्रजा को समान दृष्टि से देखते थे और उनके राज्य में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.