मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- वर्ष 1982 में हुए हत्याकांड में शामिल रहे आरोपी को जमानत मिली तो वह गायब हो गया। पुलिस ने उसका पता लगाने की भरपूर कोशिश की मगर कोई पता नहीं चला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट ने कई बार वारंट जारी किए। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की तैयारी की। पुलिस का दबाव बढ़ा तो आरोपी गुजरात से सीधे सीजेएम कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम दुम्हार में 1982 में विवाद के दौरान महेंद्र सिंह राजावत पुत्र लालसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुकदमा ग्रामवासी अर्जुन सिंह सिसौदिया पुत्र देवेंद्र सिंह तथा उसके भाई लाखन के साले वीरेंद्र पुत्र साहब सिंह निवासी भदेक थाना कुठौंद जिला जालौन के विरुद्ध दर्ज किया गया। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया...