नई दिल्ली, जनवरी 30 -- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद सीधी फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक विमान गुरुवार को पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच एक दशक से भी ज्यादा समय बाद हवाई संपर्क फिर से स्थापित हो गया है। वहीं सरकार ने बताया है कि भारत इस स्थिति से अवगत है और वह इस पर लगातार नजरें बनाए हुए है। इससे पहले पाकिस्तानी एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट (बीजी-341) गुरुवार शाम ढाका से कराची पहुंची। एक बयान में कहा गया है, "यह पिछले 14 सालों में ढाका से कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली पहली उड़ान है।" कराची एयरपोर्ट पर उतरते ही इस फ्लाइट का पारंपरिक वाटर सैल्यूट से स्वागत भी हुआ। PAA ने आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.