एक संवाददाता, जुलाई 12 -- बिहार के दरभंगा जिले में 14 साल के एक लड़के ने 9 साल की बच्ची का रेप कर दिया। घटना जाले थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने नाबालिग लड़के को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को हिरासत में लिया। वहीं, बच्ची को अस्पताल ले जाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। बच्ची के परिजन की शिकायत पर रेप केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची और आरोपी लड़का दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले हैं। उनका घर आमने-सामने ही है। यह घटना शुक्रवार 11 जुलाई की है। शाम में करीब 3-4 बजे बच्ची बकरी चराने गई थी। आरोपी लड़का वहां पर पहले से मौजूद था। आरोप है कि उसने वहां पर बच्ची से जबरन रेप किया। बच्ची ने अपने परिजन को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.