उन्नाव, दिसम्बर 17 -- सुमेरपुर। संवाददाता। बिहार थानाक्षेत्र के हुलासीखेड़ा से पोखरी गांव जाने वाले मार्ग पर 14 वर्षीय किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। परिजन सुबह से ही बेटी के लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोपहर में उसका शव मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हुलासीखेडा गांव की 14 वर्षीय पायल पुत्री देशराज प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। मंगलवार सुबह सात बजे घर से शौंच के लिए निकली थी। कई घंटे बाद बेटी के न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन बेटी की खोजबीन में जुट गए। दोपहर में हुलासीखेड़ा से पोखरी गांव को जानेवाले मार्ग किनारे खेत में पायल का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ...