देहरादून, फरवरी 8 -- देहरादून। कमल मार्शल आर्टस एंड योगा अकैडमी के 14 विद्यार्थियों ने कराटे ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा सफलतापूर्वक प्राप्त किया। सभी ने विद्याथियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की प्रशांसा की। रविवार निजी होटल में आयोजित सम्मानित कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में आशनी सिंह, कौस्तुभा सिंह, रिया आनंद, जहान्वी आनंद, कृष्णा आनंद, हर्ष खोखर, अभियश ननेरिय, संस्कार गोडियाल, देवांश थापा, पवन राज, वैभव, कुनाल थापा, दीपाक्षरा, शिवाय समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...