श्रावस्ती, जनवरी 8 -- श्रावस्ती। वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए गिरफ्तारी अभियान में पुलिस ने 12 घंटे में 14 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। एसपी के निर्देशन में चलाए गए अभियान में कोतवाली भिनगा पुलिस ने तीन, थाना सिरसिया पुलिस ने एक, थाना मल्हीपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने एक, थाना गिलौला पुलिस ने दो, सोनवा पुलिस ने एक व इकौना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में मारपीट, चोरी, एससीएसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों के अपराधी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...