पाकुड़, फरवरी 2 -- हिरणपुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा स्थित जंगल किनारे स्थित एक पेड़ से लटकते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़का का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान खुजुरडांगा निवासी शिवलाल मुर्मू के पुत्र संतोष मुर्मू(14) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिए लिखित शिकायत में पिता ने कहा है कि उसका बेटा 31 जनवरी को घर से किसी को बिना बताए निकल गया है। शाम तक घर नहीं आने पर खोजबीन करने पर पता नहीं चला। इसी क्रम में 01 फरवरी की शाम को धनगढ़ा के जंगल किनारे पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ उसका शव मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पिता का कहना है कि उसके पुत्र की दिमागी हालात ठीक नहीं है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.