हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद। क्षेत्र के एक 14 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर थाना सादाबाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छात्र कक्षा 9 का विद्यार्थी है और स्थानीय पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक वह निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्र की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को छात्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना ...