सहरसा, फरवरी 17 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। चंद्रायण पंचायत के वार्ड नंबर 07 निवासी ललित चौपाल के 14 वर्षीय बेटे सतवन कुमार ने रविवार देर रात घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर लिया। परिजन पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में रात में गए थे। देर रात जब घर सोने को पहुंचे तो किशोर का शव फंदे से लटका पाया। सोमवार सुबह परिजनों द्वारा बंद घर में फंदे से मृत अवस्था में नीचे उतारा गया। मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व एस आई अनुज कुमार द्वारा शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। किशोर द्वारा की गई आत्म हत्या को लेकर आस पड़ोस में प्रेम प्रसंग सहित अन्य कारणों के बारे में कहा-सुनी की जा रही है। तीन भाई बहनों में सबसे बड़े बेटे की फांसी लगाकर की गई आत्म हत्या से माता पिता बदहवास हो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। बे...