मेरठ, जनवरी 4 -- सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को उसका जीजा बहला-फुसलाकर साथ ले गया। पीड़ित पिता ने जीजा समेत दो आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी चोरी कर ले गए हैं। किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया 28 दिसंबर को वह पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसका दामाद इस्माईल साथी शमशेर के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है दोनों घर पर मौजूद उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गए। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 60 हजार रुपये भी साथ ले गए। परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। पुलिस ने अपहरण, चोरी और धमकी देने की धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.