बगहा, दिसम्बर 11 -- रामनगर। पुलिस ने गुरुवार को नगर के बेला गोला में कमलेश राम के घर में छापेमारी की। इस छापेमारी में उसके घर से 14 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। यह पूरी कारवाई एलटीएफ प्रभारी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह की गई। इस दौरान मौके से भागने का प्रयास करते शराब धंधेबाज कमलेश राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस सबंध में बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश राम अपने घर में रखकर शराब बेच रहा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...