सासाराम, मार्च 8 -- नासरीगंज। कच्छवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर से स्थानीय पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज इब्राहिमपुर गांव निवासी संजय चौधरी बताया जाता है। थानाध्यक्ष मीतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इब्राहिमपुर से एक धंधेबाज को 14 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.