अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व निजी स्कूलों तथा स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से करीब 14 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा (एलबेंडाजोल) खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी व सीडीओ योगेंद्र कुमार ने किया। सीएमओ डॉ. त्यागी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को सुरक्षित करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सभी बच्चों को समय पर दवा अवश्य दिलाई जाए। उन्होंने बताया 20.41 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शेष बच्चों को 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार के अनुसार पेट के कीड़े बच्चों के शरीर से पोषक तत्व सोख लेते ह...