फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा 14 मार्च 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12 में लगेगी। इसका आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए संदीप गर्ग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। सीजेएम एवं डीएलएसए की सचिव रितु यादव ने बताया कि लोक अदालत में वे सभी मामले लिए जाएंगे, जिनका निपटारा आपसी सहमति से संभव है। लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित, सरल और कम खर्च में समाधान करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत में कराकर लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.