बांका, फरवरी 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट बांका परिसर में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के चेंबर में उच्च न्यायालय, पटना के निर्देशानुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने वर्ष में चार बार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों की जानकारी देते हुए बताया कि, वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, अब तक अपराधिक सुलहनीय मामलों एवं अन्य सुलहनीय वादों में सभी न्यायालयों की ओर से लगभग 4 हजार नोटिस तामील किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त बैंकिंग वादों में भी करीब 4200 नोटिस भेजे गए हैं। साथ ही अधिक पक्षकारों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान उन्होंने स्पष...