गढ़वा, फरवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आम नागरिकों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से अगले 14 मार्च को गढ़वा जिला मुख्यालय सहित अनुमंडलीय न्यायालयों में वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सफलता और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झालसा के निर्देशानुसार इस लोक अदालत में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से स्थायी समाधान निकालना है।...