रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 14 मार्च को रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित बाहय स्थित दीवानी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की ओर से 14 मार्च को रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित बाहय स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज, किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने वादों, मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाना चाहते हैं। वे संबंधित न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अपने वादों को ...