कटिहार, मार्च 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि पीएचसी में शुक्रवार को परिवार नियोजन के लिए 14 महिलाओं ने बंध्याकरण ऑपरेशन कराया। जबकि एक पुरुष ने नशबंदी करवाया। बंध्याकरण के लिए कुल 14 महिला एवं एक पुरुष ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी का स्वयं सेवी संस्था के चिकित्सक ने बंध्याकरण ऑपरेशन किया। बंध्याकरण के बाद लाभुकों को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरलाल ने बताया गया कि परिवार नियोजन शिविर आयोजित कर महिलाओं का बंध्याकरण और पुरुषों की नसबंदी की जाती है, ताकि जनसंख्या नियंत्रण में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.